रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल:- सावन कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में व्यापार मंडल, सुपौल की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी सुरक्षा और सुचारू व्यापार से जुड़ी कई समस्याओं को प्रमुखता से रखा। बैठक के दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों ने शहर और ग्रामीण इलाकों की समस्याओं का ज़िक्र करते हुए अतिक्रमण और जाम की ओर ध्यान आकर्षित किया कि सड़कों पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होना भारी जाम की समस्या। दूर-दराज इलाकों में पुलिस चौकी का अभाव और बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस गश्ती (पेट्रोलिंग) बढ़ाने की मांग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की शाखाएं न होने से नकद लेन-देन में परेशानी होती है। सड़कों पर ट्रकों से की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाने की अपील की गई। सड़कों पर अनियंत्रित गति से वाहन चलाने वालों (Rash Riding) के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा उनकी समस्याओं को हरसंभव दूर करने का आवश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने यह भी आश्वासन दिया कि सुदूर क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं और सुरक्षा चौकियां स्थापित करने की संभावनाओं पर शीघ्र काम किया जाएगा।
बैठक में अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी, अध्यक्ष, व्यापार संघ, सुपौल, सचिव, व्यापार संघ, सुपौल एवं सुपौल जिला सभी बाजारों के व्यापारी संघ के अध्यक्षगण तथा सचिवगण उपस्थित हुए।




