रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल:- विभागीय निदेश के आलोक में आम जनमानस की समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा आज दिनांक 23.02.2026 (सोमवार) को समाहरणालय, सुपौल में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 06 आवेदन लिया गया एवं आवेदकों को त्वरित निराकरण का भरोसा दिया गया।




