रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी शहर के तिलक चौक स्थित श्री गोकुल वली मंदिर प्रागंण से सैकड़ों माँ- बहनों, साधु- संतों और रामभक्तों द्वारा शहर मे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। ये कलश यात्रा शहर के पवित्र गंगा सागर तालाब में जलभर कर शहर के गंगा सागर चौक, महिला कालेज रोड, बाटा चौक, मेन रोड, चूड़ी बाजार, महन्थी लाल चौक, शंकर चौक होते तिलक चौक स्थित मंदिर प्रागंण में पहुंच कर पूरे धार्मिक रिती रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ। 23 फरवरी से लेकर 03 मार्च तक श्रीराम कथा धार्मिक अनुष्ठान का आरंभ किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर निकाले गए कलश शोभा यात्रा मे बैंड- बाजा की धुन एवं जय जय सिया राम की घोष से शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर होता रहा। मौके पर मंदिर के मंहथ बाबा विमल शरण दास ने कहा कि श्री गोकुल वली मंदिर प्रागंण में दस दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सुबह में हवनात्मक महायज्ञ और शाम में परम पूज्य अयोध्या वासी प्रखर वक्ता श्री राम जी दास जी महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा का अमृत वर्षा होगी। भाजपा नेता सह मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ने सभी लोगों और माँ बहनों से अनुरोध किया है कि इस धार्मिक कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग कर पुण्य के भागी बनें और धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाएं।
कार्यक्रम को सफल बनाने और कलश शोभायात्रा में अध्यक्ष बिष्णु राउत, संयोजक साकेत महासेठ उपाध्यक्ष मदन कुमार पिन्टू, सचिव अवध किशोरी शरण आजाद, कोषाध्यक्ष प्रभात रंजन राउत, व्यवस्था प्रमुख लक्षमण राउत, मनोज राउत, राज किशोरी शरण, राम लखन दास, अमिताचाय्, उमाकांत शरण, मनीष भारद्वाज, गुरूदेव ठाकुर, अरविंद सिन्हा, राजू कुमार राज, विनोद प्रसाद, अरविंद यादव, दयानंद झा,मुन्ना जी, करूणेश चन्द्र ठाकुर, सुरेन्द्र प्रसाद, विजय प्रसाद, दिनेश गांधी, पुणेन्दू मोहन शर्मा, मनीष करण, अशोक राम, पंकज झा, राकेश कुमार, शिव कुमार प्रधान, सहित अन्य भक्त प्रेमी और माता- बहनें शामिल थे।




