:+ रवि शंकर अमित!
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।
मनगढ़ंत एवं बेबुनियाद आरोप लगाना, राजनितिक दिवालियापन के साथ मानसिक विक्षिप्ता के कारण।
पटना, 14 फ़रवरी 2026
पूर्व आईपीएस अधिकारी Amitabh das द्वारा देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अभद्र टिप्पणी करना और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के पुत्र पर मनगढ़ंत एवं बेबुनियाद आरोप लगाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रतिकूल है।
लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है, लेकिन यह अधिकार मर्यादा, तथ्य और जिम्मेदारी के साथ जुड़ा होता है। जब कोई पूर्व संवैधानिक पद पर रहा व्यक्ति सार्वजनिक तौर पे व्यक्तिगत और असत्य आरोप के आधार पर सस्ती लोकप्रियता पाने का प्रयास करता है, तो यह न केवल उसकी सोच का दिवालियापन दर्शाता है, बल्कि समाज में भ्रम और वैमनस्य फैलाने का भी कार्य करता है।
प्रधानमंत्री जैसे वैश्विक स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्तित्व पर अभद्र टिप्पणी करना करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत करना है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री के परिवार पर निराधार आरोप लगाना राजनीतिक शुचिता के विरुद्ध है। आलोचना तथ्यों और नीतियों पर होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत स्तर पर।
सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति के प्रति दुर्भावना से ग्रसित होकर मनगढ़न्त बेबुनियाद आरोप लगाना, केवल चर्चा में बने रहने के लिए उसके जीवन के दिवालियापन के साथ मानसिक विक्षिप्ता को दर्शाता है, ऐसे व्यक्तियों पर कठोर करवाई होनी चिहिए जिससे समाज के अंदर ऐसे लोगों के कारण दुर्भावना न फैल सके।
बिहार और देश की जनता समझती है कि राजनीतिक विमर्श मुद्दों के साथ विकास, सुशासन और जनहित रह होता है। व्यक्तिगत आरोपों की राजनीति में कोई स्थान नही होता।
प्रेम रंजन पटेल
_ प्रदेश प्रवक्ता भाजपा




