बिजली मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत के बाद जोरदार बवाल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में एक बिजली मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजन और ग्रामीण शव को लेकर रिफाइनरी टाउनशिप पावर स्टेशन पहुंच गए और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। घंटों तक चले हंगामे के बाद 11 लाख रुपये मुआवजा और मृतक की पत्नी को नौकरी देने के लिखित आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।घटना बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र की है।रतौली गांव निवासी रामानुज सिंह, जो रिफाइनरी टाउनशिप में बिजली मिस्त्री के रूप में कार्यरत थे, ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी सिंघौल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को लेकर रिफाइनरी टाउनशिप पावर स्टेशन पहुंच गए और मुआवजे की मांग करने लगे।इस दौरान बरौनी मजदूर तेल शोधक यूनियन के नेता संजीव कुमार ने हस्तक्षेप करते हुए संवेदक से वार्ता की। काफी बातचीत के बाद संवेदक की ओर से मृतक के परिजनों को 11 लाख रुपये मुआवजा देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का लिखित आश्वासन दिया गया।आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।परिजनों का कहना है कि रामानुज सिंह कई वर्षों से बिजली मिस्त्री के रूप में कार्य कर रहे थे और बीती रात ड्यूटी से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बाइट विनय मिश्रा वार्ड सदस्य
बाइट परिजन
बाइट संजीव कुमार

Join us on: