रिपोर्ट अनमोल कुमार
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मुंगेर जिला इकाई की ओर नगर क्षेत्र के अंतर्गत अर्चना पैलेस, राजीव गाँधी चौक के पास कर्तव्य बोध दिवस आयोजन किया गया।
कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार आजाद एवं प्रदेश सचिव अभय नाथ कुमार ने दीप प्रज्वलित कर एवं माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।सभी आगत अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुय प्रदेश महामंत्री ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के एक केंद्रीय कार्यक्रम है।देश के प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिला,प्रखंड एवं संकुल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं समाज में कर्तव्य बोध की भावना विकसित करना है।आज की वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षक अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं।विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना शिक्षक कर रहे हैं।लेकिन इन विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षक अपने कर्तव्य को नही भूले है।महासंघ का स्पष्ट मत है कि शिक्षक अपने अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए,अधिकार के लिए अपनी आवाज बुलंद करते हुए कर्तव्य की भावना भी अपने अंदर रखते हैं।इसी भाव को उजागर करना महासंघ के इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।उन्होंने सभी शिक्षकों एवं समाज के लोगों से आह्वान किया कि अपने अंदर कर्तव्य की भावना को जगाए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार आजाद ने आखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि महासंघ राष्ट्र हित में शिक्षा,शिक्षा हित में शिक्षक,शिक्षक हित में समाज की भावना के साथ कार्य करता है।उन्होंने कहा कि महासंघ केवल एक शिक्षक संगठन नहीं बल्कि एक शैक्षिक संगठन है।जहां शिक्षक के साथ-साथ शिक्षा की भी बात होती है।हम पूरी समग्रता के साथ शिक्षा को देखते हैं।जहां शिक्षा,शिक्षक और समाज तीनों आपस में मिले हुए,समरस हैं।उन्होंने कहा कि भारत को परम वैभव पर ले जाने के लिए हम सभी लोगों शिक्षा,शिक्षक और समाज तीनों की आवश्यकता है।प्रदेश सचिव अभय नाथ कुमार ने कहा कि महासंघ केजी से लेकर पीजी तक का एक शैक्षिक संगठन है।जो शिक्षा हित,शिक्षक हित और समाज हित की बात करता है।कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला सह कृष्णकांत सिंह ने एवं संचालन संयोजक अजय कुमार पाण्डेय ने ने किया।कार्यक्रम में नीना कुमारी,नीतू कुमारी,अनिता कुमारी,सुनीता कुमारी,सुभाष चंद्र यादव,विभाष चंद्र मिश्रा,हरिशंकर सिंह,पंकज कुमार,डॉक्टर सुनील कुमार यादव,कुंज बिहारी,शन्टू कुमार,राम शंकर शर्मा,सुभाष कुमार अम्बष्ट,अजय कुमार पांडे,अरुण कुमार सिंह, रमण कुमार, प्रधानाध्यापक राजन कुमार नीरज, छात्र राजीव कुमार संदीप कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।




