लीची किसानों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, मुजफ्फरपुर के लीची को ग्लोबल बनाने पर चर्चा!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बिहार/मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर की शाही लीची को भारतीय प्रमुख बाजारों के साथ विदेशों तक भेजने की योजना पर काम कर रही है, जिससे लीची किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके और उन्हें उचित मूल्य मिल सके। इस योजना के तहत, जिला कृषि विपणन पदाधिकारी सह विशेष पदाधिकारी प्रत्यूष श्रीवास्तव ने लीची के प्रमुख किसानों को आमंत्रित कर विशेष बैठक की, जिसमें लीची के किसानों की प्रमुख समस्याओं का निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया गया।

लीची किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं, जैसे कि लीची के उत्पादन से लेकर रखरखाव और बाजारों तक पहुँचाने में ट्रांसपोटिंग की समस्याएं, और बिचौलिए की समस्या। किसानों ने सरकार को धन्यवाद दिया कि नीतीश कुमार ने लीची के किसानों का दर्द महसूस किया है।

इस बैठक में उधानरत्न किसान भोलानाथ झा, चुन्नू बाबू सहित जिले के दर्जनों किसानों ने भाग लिया। जिला कृषि विपणन पदाधिकारी सह विशेष पदाधिकारी प्रत्यूष श्रीवास्तव ने लीची के किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।

बाइट:- भोलानाथ झा उधानरत्न लीची किसान
बाइट:- चुन्नू बाबू लीची किसान
बाइट:- प्रत्यूष श्रीवास्तव जिला कृषि विपणन पदाधिकारी सह विशेष पदाधिकारी मुजफ्फरपुर

Join us on: