पुलिस ने भारी मात्रा में नेपाल निर्मित शराब के साथ कार किया जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा लगातार एक्सन मोड मे शराब माफियाओ का साम्राज्य को किया ध्वस्त

मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने जोरदार प्रहार किया है। थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 256.8 लीटर नेपाल निर्मित देशी शराब और एक लग्जरी जेस्टा कार को भी पुलिस ने बरामद किया है। इस बड़ी कार्रवाई को स्वयं थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। जिससे शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वही पुलिस कर्बाई के दौरान शराब तस्कर भागने सफल सफल रहा। फरार शराब तस्कर के संबंध मे पुलिस पता कर जल्द कार्रवाई कर को लेकर प्रयास मे जूट गई है। ये सफल कार्रवाई रुद्रपुर थाना प्रभारी मंजुला मिश्रा की सूझबूझ और सतर्कता का नतीजा है। प्राप्त गुप्त सूचना के अनुसार, पुलिस को अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। नेपाल निर्मित देशी शराब, जो अक्सर सीमा पार से मंगाई जाती है, स्थानीय बाजार में बड़े पैमाने पर बिक्री की जा रही थी। यह शराब न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि इससे जुड़े अपराधों में भी आए दिन वृद्धि हो रही है। थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ गुप्त तरीके से निगरानी करते हुए सटीक समय पर दबिश देते हुए कुल 256.8 लीटर शराब की बोतलें बरामद हुईं है। साथ ही एक लगजरी जेस्टा कार को भी जब्त किया गया है। जो शराब तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रही थी। इस बाबत थाना अध्यक्ष मंजुला मिश्रा ने बताया है कि यह कार्रवाई अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। “हमारी प्राथमिकता जनता की सुरक्षा है। ऐसी घातक शराब से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी,” उन्होंने कहा कि बरामद शराब की कीमत बाजार स्थानीय मे लाखों मुल्य की आंकी जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें अन्य संभावित तस्करों का पता लगाया जा सके। नेपाल निर्मित शराब का यह जखीरा मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में सप्लाई किया जाना था, जो सस्ते दर पर लोगो के हाथो बिकती रही है, इस तरह के शराब में जानलेवा केमिकल्स मिले होते हैं। रुद्रपुर क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में अवैध शराब के कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले भी पुलिस ने कई छापे मारे थे, लेकिन इस बार जेस्टा कार की जब्ती ने शराब कारोबारियों को झकझोर दिया है। थानाध्यक्ष की अगुवाई में थाना पुलिस टीम ने न केवल मात्रा के लिहाज से बड़ी सफलता हासिल की है, बल्कि वाहन भी जब्त कर माफिया के परिवहन तंत्र को कमजोर किया है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की है। लोगों ने कहा है कि, “पुलिस का यह कदम स्वागत योग्य है। इससे गांवों में शराब की बिक्री पर अंकुश लगेगा।” पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। आगामी दिनों में और सघन चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। यह घटना नशामुक्ति के प्रति प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है। शराब के खिलाफ जिले भर की पुलिस अलर्ट पर है, ताकि सीमावर्ती इलाकों से आने वाली ऐसी खेपों को रोका जा सके। थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा की यह उपलब्धि क्षेत्रीय पुलिस महकमे के लिए गौरव का विषय है।

Join us on: