रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
अहर्ता तिथि- 0.11.2025 के आधार पर बिहार विधान परिषद के स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र के प्रस्ताव पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का हुआ आयोजन
मधुबनी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में अहर्ता तिथि-01.11.2025 के आधार पर बिहार विधान परिषद के स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में अर्हता तिथि-01.11.2025 के आधार पर बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र की तैयारी के क्रम में 1400 के मानक के आधार पर मतदान केन्द्र का निर्धारण किया जाना है। जिसके लिए संबंधित प्रखंड से प्रस्ताव प्राप्त है। जिसके पश्चात प्राप्त प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रशांत शेखर एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।




