:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
दुनिया भर में इस्लाम धर्म की बढ़ती आबादी को लेकर सामने आए एक सर्वे रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि वैश्विक स्तर पर इस्लाम की आबादी बढ़ रही है और इस विषय पर कई लोग गहन चिंतन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इससे ज्यादा चिंता बिहार के बेगूसराय जिले में तेजी से बढ़ती आबादी को लेकर है, जो जांच का विषय है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान भी बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाया था। उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि जो लोग 1970–80 के दशक के बीच आए हैं, उनकी पहचान की जानी चाहिए और यह बताया जाना चाहिए कि वे किन इलाकों में बसे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठ का जाल इतना गहरा हो गया है कि स्थानीय स्तर पर जानकारी साझा नहीं की जा रही है, जिससे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान मुश्किल हो रही है।गिरिराज सिंह ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों और विदेशी मुसलमानों की पहचान कर उन्हें बाहर निकालने में समाज की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्णिया सहित सीमावर्ती इलाकों में देसी और विदेशी मुसलमानों के बीच तनाव की स्थिति बन रही है, जिस पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अधिकारियों के तबादले और पर्यवेक्षकों को लेकर उठाए गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल में नौकरशाही को पूरी तरह से राजनीतिक बना दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने प्रशासन को टीएमसी का कार्यकर्ता बना दिया है और ऐसे में बंगाल में निष्पक्ष चुनाव बंगाल के अधिकारियों के भरोसे संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता, खासकर हिंदू समाज, ममता बनर्जी सरकार के अत्याचार से पीड़ित है। जबकि 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को निर्मला सीतारमण जैसी वित्त मंत्री मिली हैं। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने पिछले बजट का जिक्र करते हुए कहा कि 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट जैसी घोषणाओं की किसी को उम्मीद नहीं थी, लेकिन मोदी सरकार लगातार जनहित में बड़े फैसले ले रही है। आगामी बजट 2025–26 भी जनता के हित में बेहतरीन होगा।वही कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आता है, इसलिए वे इस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि देश को सब समझ में आ रहा है और देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। यह बजट जयराम रमेश या राहुल गांधी के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है।
बाइट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री




