बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ऑटो पलटने से चालक की दर्दनाक मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/ बबलू राय


बेगूसराय में एक बार फिर सड़क हादसे में एक टेंपो चालक की जान चली गई। साइकिल सवार व्यक्ति को बचाने के क्रम में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सदर ब्लॉक स्थित कंकौल के समीप एसएच-55 की है । हादसे में टेंपो चालक रविन कुमार यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टेंपो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के चंदवारा वार्ड संख्या-20 निवासी देवशरण यादव के 24 वर्षीय पुत्र रविन कुमार यादव के रूप में की गई है।
बाइट मिथिलेश यादव, परिजन

Join us on: