पटना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 6 की मौत, कई जख्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना के बिहटा से आ रही है जहाँ एक भीषण सड़क हादसे में छः लोगों कि मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख़्मी हैँ जिसे रेफर कर दिया गया है! घटना बीते रात्रि दो बजे कि है जब एक ऑटो में सवार सभी लोग मनेर में लगे मेला देख कर आरा अपने घर लौट रहें थे इसी बीच कोइलवर पूल पर ट्रक ने सामने से आ रही ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें घटनास्थल पर हीं पांच लोगों कि मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति कि मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हुई! सुचना मिलने पर बिहटा पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! पुलिस कि तत्परता से ट्रक को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है! मृतको में दो बच्चे भी शामिल हैँ घटना के समय रास्ते से गुजर रहे एक चश्मादीद वैन के ड्राइवर ने बताया कि ऑटो अपोजिट साइड में चल रही थी :जिससे यह हादसा हुआ है!

Join us on: