‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान” के तहत  जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुनी शिकायतें!

SHARE:

रिपोर्ट– राजीव कुमार झा!

प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

मधुबनी जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के सेवा – संवाद – समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ के तहत समाहरणालय स्थित कक्ष में आमजनों से सम्मानपूर्वक संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निदेश दिए गए।
इसी क्रम में सोमवार दिनांक-19.01.2026 को जिलाधिकारी से उनके समाहरणालय स्थित कक्ष में विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जिले भर से आये हुए दर्जनों आम लोग द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं रखी गयी। जिसके समाधान हेतु जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कारवाई की गई।
घोघरडीहा प्रखंड के दाहापट्टी निवासी कौशल कुमार, त्रिदेव कुमार, सतीश कुमार, मो.गुलशेर सहित अन्य लोगों ने संयुक्त आवेदन देकर गृह रक्षा वाहिनी के परिणाम प्रतीक्षा सूची को शीघ्र प्रकाशित कराने हेतु अनुरोध किया गया है।
फुलपरास प्रखंड के धनौजा निवासी गंगाई महतो ने ब्रह्मपुर पूर्वी नहर में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा राशि भुगतान कराने हेतु परिवाद दिया गया है।
भारतमाला परियोजना अंतर्गत विदेश्वरस्थान से भेजा तक बननेवाली सड़क में कैथीनियाँ मौजा के मध्य सड़क के दोनों ओर कृषि भूमि में कृषि कार्य करने में होने वाली कृषकों के कठिनाइयों के संबंध में आवेदन दिया गया है।
बेहटा, बेनीपट्टी के उर्मिला देवी, पति-शिव शंकर प्रसाद के द्वारा अंचल अधिकारी, बेनीपट्टी के द्वारा वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने और दबंग भू-माफिया को संरक्षण देने एवं सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त नही कराने का आवेदन दिया गया है।
रहिका प्रखंड के सोहराय निवासी संजीव मिश्र ने अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी द्वारा भूमि प्रकरण में पद का दुरूपयोग करने एवं नियमों की अवहेलना करने तथा मनमानी करने का आरोप लगाया गया है।
हरलाखी के कमलावरपट्टी निवासी तपेसर ठाकुर ने गलत बिजली बिल आने की शिकायत की गई है।
झंझारपुर प्रखंड के खैरा निवासी फूल देवी ने काको पंचायत के जन प्रतिनिधियों द्वारा मानव संसाधन स्वच्छता पर्यवेक्षक की बहाली में अनियमितता करने की शिकायत की गई है।
भेजा थाना के सुंदरी निवासी पंकज कुमार ने पुनः विद्यालय में रखने हेतु अनुरोध किया गया है।

विदित हो कि सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ का मुख्य मकसद राज्य के आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्य मे किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसे लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाये गए है।
जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी आमलोगो का सम्मानपूर्वक शिकायतें सुनी गयी एवं त्वरित समाधान हेतु अग्रेत्तर कारवाई की गई।
सभी पदाधिकारियों का लॉगिन है। जिसके माध्यम से वे आमजनों की शिकायतों को देखकर उसका त्वरित समाधान करेंगे। साथ ही आम जनता को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए जिला-स्तरीय, अनुमंडल-स्तरीय एवं प्रखंड-स्तरीय सभी पदाधिकारियों के द्वारा भी आम जनों से मिलकर संवाद किया गया।

Join us on: