नीट छात्रा की मौत के बाद पीड़ित परिजनों से उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने की मुलाक़ात!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

– बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे पत्तियांवा गांव, पटना के शंभू हॉस्टल में संदेहास्पद स्थिति में नीट की तैयारी करने वाली छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर न्याय का दिलाया भरोसा। देर शाम मृतक छात्रा के परिजनों से मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने कहा की इस कांड में जो भी दोषी होंगे चाहे उनकी पहुंच जहां तक है वह भी किसी कीमत पर नहीं बचेंगे। उन्होंने मृतक छात्रा के परिजनों से मुलाकात करने के बाद कहा की शुरुआत में पुलिस के निचले स्तर के अधिकारी इस कांड की गंभीरता को नहीं समझ पाई इसी लिए उनके लापरवाही के कारण दो अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। वहीं उन्होंने खुद परिजनों के डीएनए सैंपल के लिए ब्लड लिए जाने के मामले पर कहा की यह एक जांच की प्रक्रिया है। और यह बिल्कुल पारदर्शी तरीके से चल रही है। और इस।प्रक्रिया के बाद दोषी चाहे कितने भी रसूखदार होंगे उन्हें सजा जरूर मिलेगी।

बाइट_ विजय सिन्हा, उप मुख्यमंत्री

Join us on:

और पढ़ें