अक्षय नवमी पर महिलाओं ने सुख समृद्धि की कामना की!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


नवादा में अक्षय नवमी पर महिलाओं ने आमला पेड़ के नीचे पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। यह तस्वीर माल गोदाम की है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि काफी संख्या में महिलाएं आंवला पेड़ के नीचे पूजा अर्चना कर भुआ दान करने में जुटी है। पंडित विद्याधर शास्त्री ने बताया कि अक्षय नवमी के दिन आमला पेड़ के नीचे भोजन बनाकर ग्रहण करने की मान्यता है। आंवला पेड़ के नीचे बैठने और भोजन ग्रहण करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार अक्षय नवमी के दिन किया हुआ पुण्य कभी क्षय नहीं होता है। इसलिए इस व्रत को अक्षय नवमी नाम दिया गया है। कहा जाता है कि आंवला के पेड़ में ब्रह्मा विष्णु और शिव का निवास होता है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें