राज्य के 3.5 लाख शिक्षकों के लिये खुशखबरी,नये साल पर बड़ा तोहफा!

SHARE:

:-रवि शंकर शर्मा !

राज्य के शिक्षकों के लिये खुशखबरी है, शिक्षकों के वेतन वृद्धि को बिहार सरकार ने दी हरी झंडी!

बिहार के 3.5 लाख शिक्षकों के लिये सरकार ने वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी देने को तैयार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षकों के वेतन में 15 फीसदी तक की वृद्धि सम्भव हो सकती है। इस वेतन वृद्धि के बाद शिक्षकों के वेतन में 3 हजार से लेकर 4 हजार 2 सौ रुपये तक की वृद्धि होगी।

ये बढ़ा हुआ वेतन नये साल के तोहफे के रूप में दी जा सकती है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2022 से बढ़ा हुआ वेतन मिलने की संभावना है। ये बढ़ा हुआ वेतन स्थाई और नियोजित दोनों तरह के शिक्षकों को दी जा सकती है। शिक्षकों के वेतन निर्धारण की भी प्रक्रिया सरकार ने शुरू करने जा रही है। शिक्षा विभाग ने इस मामले में दिशा निर्देश जारी कर दिया है।

इस वेतन वृद्धि के बाद नियोजित शिक्षकों की अधिकतम वेतन 390 हजार के पार जा सकती है। शिक्षकों के लंबे वक्त से चले आ रहे माँग को लेकर सरकार ने नरमी दिखाते हुये वेतन वृद्धि का फैसला लिया है। बिहार में नियोजित शिक्षकों का काफी लंबा संघर्ष रहा है। हक की लड़ाई में शिक्षकों पर कई बार लाठीचार्ज भी किया जा चुका है। परंतु अब मामला बनता नजर आ रहा है। नया साल बिहार के शिक्षकों के लिये नई खुशियाँ लेकर आने वाला है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें