अमित सिंह की रिपोर्ट

मोकामा में दो पक्षों हिंसक झड़प हुई है जिसमे तीन लोग जख्मी हो गये हैं। सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के धौरानी टोला में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्ष का आपस में विवाद शुरू हो गया जो बाद में हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। जिसके बाद दोनो के बीच जमकर मारपीट हुई।जानकारी के अनुसार मुहल्ले का एक लड़का कुछ दिन पूर्व पड़ोस की ही एक लड़की के साथ फरार हो गया था।पुलिस द्वारा लड़की को बरामद कर न्यायालय के आदेश से उसे लड़की के परिजनों को सौंप दिया गया था।लड़का घटना के बाद से घर नहीं आया था और कहीं बाहर रहता था।छठ पर्व के मौके पर लड़का अपने घर आया हुआ है, जिसे देखते ही लड़की पक्ष भड़क उठा और मारपीट होने लगी जिसमे दोनों पक्षों के लोग जख्मी हुए हैं।एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है,जबकि तीन लोगों मंजीत कुमार,सुनील पासवान और अनुज पासवान को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




