मोकामा में शराब के खिलाफ अभियान तेज, 5 गिरफ्तार !

SHARE:

अमित सिंह की रिपोर्ट!

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शराबबंदी के समर्थन में 16 से अभियान तेज किया जाना है, लेकिन मोकामा थाना ने पहले ही अभियान तेज कर रखा है, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजनन्दन शर्मा ने मोकामा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 कोलसाडिंग में शराब बेचते और पीते कुल पाँच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड संख्या 28 में कुछ लोग शराब पी रहे हैं।सूचना मिलते ही मोकामा थाने की पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर शराब विक्रेता कारू माँझी सहित कुल पाँच को शराब पीते गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार कारू माँझी,रंजीत माँझी और ज्ञानी माँझी कोलसाईडिंग के रहने वाले हैं जबकि संतोष कुमार और रंजीत महतो लखनचन्द के रहने वाले हैं, सभी मोकामा थानाक्षेत्र के निवासी हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें