जहानाबाद- डीएम की अध्यक्षता मे सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता मे सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व संबंधित यथा भूमि विवाद, दाखिल खारिज, परिमार्जन, अभियान बसेरा, अतिक्रमण, सरकारी भूमि का अतिक्रमण, भूमि मापी, ई-मापी, माननीय उच्च न्यायलय में दायर मामलों के निष्पादन, भूमि बैंक बनाने, नीलाम पत्रवाद, परिमार्जन, लोक सेवाओं के अधिकार से संबंधित मामलों, आपदा इत्यादि से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की गई।
सर्वप्रथम आज की इस बैठक में पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, जहानाबाद सुश्री होमा इरफ़ान के द्वारा बैठक में निम्नवत् निर्देश जारी किये गये है। अंचल स्तर पर दाखिल खारिज एवं ई-दाखिल खारिज संबंधित कार्याे के निष्पादन के मुल्यांकन प्रतिवेदन की बात करें, तो दिनांक 01.04.2025 से दिनांक 14.01.2026 तक में रतनी फरीदपुर अंचल में दाखिल खारिज में सबसे ज्यादा 99.82 प्रतिशत तथा सबसे कम मखदुमपुर अंचल में 98.32 प्रतिशत कार्याे का निष्पादन किया गया है। जिला स्तर पर बात करें तो दाखिल खारिज से संबंधित कुल 135232 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमे कुल 134012 आवेदन का निष्पादन किया गया है इस प्रकार 99.10 प्रतिशत आवेदन का निष्पादन किया गया है। अंचल स्तर पर परिर्माजन संबंधित कार्याे के निष्पादन के मुल्यांकन प्रतिवेदन की बात करें, तो दिनांक 01.04.2025 से दिनांक 14.01.2026 तक में जहानाबाद सदर अंचल में परिर्माजन में सबसे ज्यादा 88.08 प्रतिशत तथा सबसे कम रतनी फरीदपुर अंचल में 75.86 प्रतिशत कार्याे का निष्पादन किया गया है। जिला स्तर पर बात करें तो परिर्माजन प्लस पोर्टल पर डिजिटाईज्ड जमाबंदी में सुधार के लिए 20756 आवेदन प्राप्त हुए है, जिनमें से 17559 का निष्पादन कर लिया गया है। जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि डिजिटाईज्ड जमाबंदी में सुधार पूरी जिम्मेदारी एवं एकाग्रता के साथ करें एवं निष्पादन की गति में बढ़ोतरी लायें। अभियान बसेरा के समीक्षा में पाया गया कि पिछले माह की तुलना में इस बार सुधार हुआ है एवं जिला में कुल 2499 सर्वे के विरूद्ध 1826 भूमिहीनों को भूमि आवंटित की गई है एवं दिसम्बर, 2025 माह तक 101.12 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति अभियान बसेरा फेज-2 के अंतर्गत हुई है।
जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया कि संबंधित अंचल जहां अभियान बसेरा फेज 2 के तहत कम भूमि का आवंटन हुआ है, वहां प्रगति लायें। जिला पदाधिकारी के द्वारा हल्कावार समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्यान्वयन का निर्देश दिया गया है।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक शिकायत के लंबित मामले को प्राथमिकता के स्तर पर निष्पादन किया जाए। साथ हीं माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों/मामले को भी प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन किया जाए तथा उसकी सूचना अपर समाहर्त्ता को उपलब्ध करा दिया जाए, ताकि विभागीय स्तर से उसका निष्पादन कराया जा सके एवं उससे संबंधित सूचना उपलब्ध कराई जा सके।

Join us on: