मकर संक्रांति के अवसर पर विधायक चेतन आनंद द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 15 जनवरी 2026 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज मकर संक्रांति के अवसर पर

12/20-मंत्री एन्क्लेव गर्दनीबाग, पटना में जदयू विधायक श्री चेतन आनंद के आवास पर जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद श्रीमती लवली आनंद, विधायक श्री श्याम रजक, विधायक श्री रत्नेश सादा, पूर्व सांसद श्री आनंद मोहन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Join us on: