चिराग पासवान द्वारा आयोजित चूड़ा दही भोज में शामिल हुये मुख्यमंत्री!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

.मकर संक्रांति के मौके पर पटना में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री और अन्य नेता शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मकर संक्रांति की बधाई दी।

और कहा कि यह एक खूबसूरत परंपरा है। उन्होंने कहा कि पार्टी परिवार और परिचित लोगों को आमंत्रित करना एक दूसरे के यहां आना जाना उसी परंपरा को आगे बढ़ने का काम लोजपा (रामविलास) के द्वारा किया गया है।

चिराग पासवान ने कहा कि NDA के तमाम साथियों को आमंत्रित किया गया है और सभी लोग खुशी के साथ एक जीवन में आगे बढ़ते रहे, यही कामना करता हूं। तेज प्रताप यादव द्वारा दही-चूड़ा के भोज के आयोजन में लालू यादव पहुंचे, लेकिन तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे, इस पर चिराग पासवान ने कहा कि पारिवारिक विषय है और राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि परिवार की बात है, कौन कहां आया, कौन कहां नहीं गया, यह फैमिली मैटर है और इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए। लालू यादव तेज प्रताप जी के आवास पर मौजूद रहे, जब घर के मुखिया हैं, तो किसी चीज पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

आरसीपी सिंह के नीतीश कुमार की तारीफ करने और कहने पर कि हम लोग अलग कब थे नीतीश कुमार से, जदयू में आरसीपी सिंह के वापसी के संकेत पर चिराग पासवान ने कहा कि यह फैसला आरसीपी जी को ही लेना है कि वह अपने भविष्य को कहां पर देखते हैं।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि चिराग पासवान को मैंने फोन किया था दही-चूड़ा पर आमंत्रित करने के लिए, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, इस पर चिराग पासवान ने कहा कि कई बार व्यस्तता के वजह से नहीं हो पता है, लेकिन तेज प्रताप यादव मेरे छोटे भाई हैं और उनको ढेर सारी शुभकामनाएं।

Join us on: