जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, खगड़िया द्वारा असहायों में कंबल वितरण!

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया


श्रीमती शशि प्रिया, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, खगड़िया एवं कुमार गौरव, शाखा प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, खगड़िया के द्वारा आज दिनांक 08.01.2026 को बुनियाद केंद्र, बेलदौर, खगड़िया में कंबल वितरण किया गया।
प्रखंड अंतर्गत ठंड से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों, वृद्धजनों एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित करने हेतु जिला प्रशासन की पहल पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बैंक के सहयोग से सैकड़ों लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया। स्थानीय प्रशासन निरंतर ऐसे प्रयास कर रहा है जिससे सर्दी के मौसम में कोई असहाय व्यक्ति ठंड का शिकार न हो।

Join us on: