निर्माणाधीन विराट रामायण परिसर का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरिक्षण!

SHARE:


रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी जिला के कल्याणपुर प्रखंड स्थित कैथवलिया में निर्माणाधीन विराट रामायण परिसर में आगामी 17 जनवरी को स्थापित होने वाले सहस्त्रलिंगम के अवसर पर आयोजित किया जा रहे भव्य कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सुरक्षा मानकों सहित विधि- व्यवस्था का संपूर्ण परिसर में भ्रमण कर जायजा लिया गया एवं समीक्षा की गई तथा इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालुगण आएंगे जिनको दर्शन में कोई असुविधा नहीं हो इसका ध्यान रखा जाए। स्थानीय प्रशासन को भीड़ नियंत्रण एवं सुगम यातायात की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा पार्किग व्यवस्था के लिए स्थल चिन्हित करने का निर्देश देते हुए वहां पर फ्लेक्स लगा देने का निर्देश दिया गया।
बाइट :—– स्वर्ण प्रभात, पुलिस अधीक्षक।

Join us on: