पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद के राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार वोट को खरीद कर बनी हैं। बिहार में चुनाव के दौरान जिस तरह से प्रशासन ने नंगा नाच किया महागठबंधन के सैकड़ो लोगों को तड़ीपार किया। दस दस हजार रूपये मतदाताओं के खाता में भेज वोट खरीदा और वोट खरीद कर सरकार बना लिया। अभी बंगाल में चुनाव है बंगाल में उसकी सरकार नहीं है। बंगाल में ईडी के द्वारा किए गए छापेमारी पर सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे इलाके बेलागंज में बहुत छापेमारी कराई गई। कई लोगों को तड़ीपार किया गया। वोटरों को दस दस हजार रुपये देकर वोट खरीदा गया। वैसे ही बंगाल में करना चाह रही है। लेकिन यह होने वाला नहीं है। हम बंगाल जाएंगे विस्तृत जानकारी लेने और प्रेस मीडिया को बताएंगे। सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा बिहार विधानसभा के चुनाव में किस तरह से प्रशासन का नंगा नाच हुआ है। उन्होंने जीतन राम मांझी का बिना नाम लेते हुए कहा कि एक भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री ने बताया है की एक उम्मीदवार चुनाव हार रहे थे जिसको फोन करके कैसे जिताया गया। सब लोग जानते हैं बिहार में क्या खेला हुआ है। राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय होने के सवाल पर लालू यादव का बचाव करते हुए कहा कि यह मामला बिहार का नहीं है। हम दिल्ली जाएंगे तो विस्तृत रूप से बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि जहानाबाद के विकास के लिए कई योजना हम ला रहे हैं। जल्द ही एक बड़ी योजना जहानाबाद को हम देंगे। दरअसल सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव जिला मुख्यालय के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।
Byte – सुरेंद्र प्रसाद यादव,सांसद, जहानाबाद




