रिपोर्ट- सोनू सिंह
नवादा पुलिस ने अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, 05 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 02 विधि-विरुद्ध किशोर निरुद्ध।”
नवादा: चोरी की मोटरसाइकिल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद
नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 चोरी की मोटरसाइकिलें, 6 मोबाइल फोन और एक मास्टर चाबी बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार, 07 जनवरी 2025 को लगभग दोपहर 12:30 बजे मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नेहर बाजार चौराहा के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति गिरोह बनाकर चोरी की मोटरसाइकिलों की बिक्री की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की, जहां से कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। सभी आरोपियों को थाना लाकर सघन पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग स्थानों से दोपहिया वाहनों की चोरी करते थे और बाद में उन्हें दूसरे जिलों में ले जाकर अवैध रूप से बेचते थे।
इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 09/26, दिनांक 07.01.2026 के तहत धारा 303(2), 317(2) एवं 111 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के उपरांत सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
बरामद मोटरसाइकिलों के मालिकों की पहचान की जा रही है। सत्यापन के बाद न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण होने पर सभी वाहनों को उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
1. अभय कुमार सिंह, पिता–अनुग्रह सिंह, ग्राम मदारपुर, थाना बुनियादगंज, जिला गया
2. मोहित कुमार, पिता–उदय यादव, थाना नगर, जिला नवादा
3. विक्की कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता–श्री चौधरी, साकिन गोविंदपुर, थाना नगर, जिला नवादा
4. सुमन कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता–श्रवण चौधरी, साकिन गोविंदपुर शांति नगर, थाना नगर, जिला नवादा
5. अशोक कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता–रामदेव चौधरी, साकिन मोहनपुर टोला गजलपुर, थाना अकबरपुर, जिला नवादा
बरामद सामान:
• मोटरसाइकिल – 05
• मोबाइल फोन – 06
• मास्टर चाबी – 01
⸻




