रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी सिविल कोर्ट समेत विभिन्न कोर्ट कैंपस में आरडीएस रखने की एक बार फिर से मेल से सूचना आने पर कोर्ट कैंपस को आनन-फानन में खाली कराया गया। दरअसल यह सूचना गुरुवार को 11:00 बजे पटना हाई कोर्ट के डीजे के मेल पर आई थी, सूचना मिलते ही सभी कोर्ट कैंपस को आनन फानन में खाली कराया गया। उसके बाद स्थानीय पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम आकर पूरे कोर्ट परिसर सहित अन्य जगहों की तलाशी अभियान चलाई। बम की सूचना मिलने की इस तरह की घटना तीसरी बार है। सबसे पहले 29 अगस्त 025 को बम की सूचना मिली थी उसके बाद 16 अक्टूबर 025 को बम होने की सूचना दी गई थी। तो इस बार 8 जनवरी 026 को बम होने की सूचना मिली है। आरडीएक्स मिलने की सूचना से हर तरफ अफरातफरी व दहशत दिखाई देने लगा। गौरतलब हो कि मेल पर आई सूचना मे लिखा गया है की तमिलनाडु के कांस्टेबलों को निवेथा पेयूराज और अन्य डी एम के की रखैलों के कपड़े और गंदे बर्तन साफ करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कई लोगों को इस वजह से अपमान और दस्त की समस्या हुई है। इसलिए, पूर्व एल टी टी ई सदस्यों ने आजाद कश्मीर पाक आई एस आई सदस्यों के साथ मिलकर इस प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने और तमिलनाडु में कांस्टेबलों के लिए 1979 के नैनार दास पुलिस यूनियन की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए आज आपकी कोर्ट को निशाना बनाया है। हमारी मांगों को सुनाने का हमारे पास कोई और रास्ता नहीं है, माफ़ करें।
इसके अलावा उन्होंने मेल में लिखा है की सी – 4 आर डी एक्स का इस्तेमाल करके बनाए गए 3 FRDX IED पहले ही कोर्ट बिल्डिंग में अहम जगहों पर रख दिए गए हैं। 1 या 2 सदस्य लंच के समय कोर्ट ब्रांच के करीब आएंगे और जब रिमोट कंट्रोल ट्रिगर ले जा रहे एल टी टी ई सदस्य परिसर के 100 फीट के दायरे में आएंगे तो आई ई डी अपने आप फट जाएंगा। अगर किसी वजह से वे एक्टिवेट नहीं होता हैं, तो सदस्य खुद बिल्डिंग के अंदर आएंगे और श्रीलंका के ईस्टर ऑपरेशन की तरह सभी स्टाफ और ग्राहकों के साथ खुद को उरा लेंगे। बहरहाल सिविल कोर्ट मधुबनी के जांच का कमान संभाल रहे एस डी एम चंदन झा और एस पी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में धमकी भरे मेल मिलने पर एहतियात बरतते हुए सभी कोर्ट कैंपस में सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ा दी गई और पुलिस को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी जगह पर सघन तलाशी अभियान चलाई जा रही हैं। वही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड द्वारा सघन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह के विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एस पी ने उपरोक्त जानकारी दिया है।




