रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के निदेश पर किसानों को सरकारी योजनाओं एवं विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को आच्छादित करने के उद्देश्यों से पंचायतों में करायी गयी जांच
फॉर्मर रजिस्ट्रेशन/ई के.वाई.सी. योजनाओं/कार्यक्रमों की हुई जाँच
“जिला प्रशासन गाँव की ओर” कार्यक्रम के तत्वावधान में आज 122 पंचायतों में हुई औचक जांच
ऐंकर– मधुबनी जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की जनोपयोगी एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं/कार्यकमों का निर्धारित समय-सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए “जिला प्रशासन गाँव की ओर” कार्यक्रम के तत्वावधान में बुधवार को जिले के 122 पंचायतों में पदाधिकारियों के द्वारा किसानों को सरकारी योजनाओं एवं विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को आच्छादित किये जाने को लेकर औचक जांच की गयी। औचक जांच के क्रम में फॉर्मर रजिस्ट्रेशन की प्राथमिकता को देखते हुए पंचायत में कार्यरत किसान सलाहकार संबंधित किसान का ई-के.वाई.सी. करने के उपरांत डाटा संबंधित पंचायत /हल्का के राजस्व कर्मचारी के लॉगिन में प्रदर्शित होता है। जिसे संबंधित राजस्व कर्मचारी उस किसान से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण अन्य विवरणी जैसे खाता, खेसरा संख्या, बायोमैट्रिक/आइरिस फोटो का संधारण कर ससमय अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है अथवा नही आदि की जांच की गई।
जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों के आवंटित पंचायत में जाकर फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निदेश दिए। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों ने पंचायत में किसान सलाहकार एवं राजस्व कर्मचारी द्वारा किए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री की संपूर्ण प्रक्रिया ई – के 0 वाई 0 सी राजस्व कर्मचारी के स्तर पर कार्यरत आई 0 डी 0 की संख्या, किसानों को मोबलाईज करने की प्रक्रिया, प्रति घंटे किये जा रहे फार्मर रजिस्ट्रेशन की संख्या पूरी प्रक्रिया के दौरान आ रही बाधाओं आदि का अवलोकन किया। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के द्वारा आवंटित पंचायत / गाँव में जाँच कर जांच प्रतिवेदन को गुगल सीट में दर्ज किया गया।




