गोपालगंज- अवैध रूप से विदेश भेजने वाले एजेंट के घर छापेमारी 349 पासपोर्ट बरामद, एक गिरफ्तार!

SHARE:

अवधेश कुमार / गोपालगंज

गोपालगंज पुलिस ने अवैध रूप से विदेश भेजने वाले एजेंट के घर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है….हथुआ थाना क्षेत्र के मठिया गांव में हुई छापेमारी में 349 लोगों के पासपोर्ट बरामद किये गए हैं….साथ ही दो लैपटॉप, सीडी, मोबाईल समेत कई आपत्तिजनक सामानों को जब्त किया है… पुलिस ने मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है….जिसपर आरोप है कि भोले भाले लोगों से पैसा लेकर अवैध रूप से विदेश भेजता था…

हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कार्रवाई किया है….गिरफ्तार एजेंट के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और उसके अपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है…गोपालगंज पुलिस ने विदेश भेजने वाले अवैध एजेंट से सतर्क और सावधान रहने के लिए अपील किया है….

BYTE : आनंद मोहन गुप्ता, हथुआ एसडीपीओ, गोपालगंज

Join us on: