भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी वेनेजुएला पर हमला के खिलाफ राष्ट्रपति ट्रम्प का पुतला जलाया!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी अमरीका द्वारा रात के अन्धेरे में वेनेजुएला पर हमला करके वहां के निर्वाचित राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को उनके शयनकक्ष से अपहरण कर न्यूयार्क ले जाया गया, जो साम्राज्यवादी सैन्य ताकत की बर्बरता और अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमिटी जयनगर द्वारा देशव्यापी प्रतिरोध के सिलसिले में जयनगर के स्टेशन चौक के पास अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन स्थल पर सभा की अध्यक्षता पार्टी सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह ने किया।
वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा मादुरो और उनकी पत्नी को तत्काल रिहा कर दिया जाना चाहिए। उक्त रिहाई को लेकर मार्क्सवादी पार्टी अमेरिका सहित विश्व विरादरी से मांग करती है। बेनेजुएला की जनता द्वारा अमेरिका साम्राज्वाद की दादागिरी के खिलाफ चलाये जा रहे संघर्ष के प्रति अपनी एकजुटता का इजहार किया जा रहा है। पार्टी ने भारत सरकार से अमेरिका कार्रवाई की कड़ी निंदा करने की मांग और वेनेजुएला के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की है।
पुतला दहन कार्यक्रम को पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड शशिभूषण प्रसाद,कॉमरेड चन्देश्वर प्रसाद,पार्टी जयनगर सचिव कॉमरेड कुमार राणा प्रताप सिंह, कॉमरेड पवन कुमार यादव, कॉमरेड मुकेश कुमार, कॉमरेड आतिश कुमार यादव,कॉमरेड रविन्द्र बिहारी,कन्हैया चौधरी, इंदल मुखिया, आत्मा राम, रत्नेश्वर प्रसाद,भोगेन्द्र प्रसाद यादव,सुरेश कुमार,सुकेन्द्र प्रसाद, कॉमरेड मोहमद अरशद के साथ ही कई लोग ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। वही मौके पर दर्जनों माकपा नेता, कार्यकर्ताओं एवं समर्थक मौजूद थे।

Join us on: