रिपोर्ट- अमित कुमार!
नक़ाब-घूंघट, हेलमेट पर भी बैन, फेस आईडेंटिफाई कराने के बाद ही कर सकेंगे खरीदारी!
बिहार में सराफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य में हिजाब, नक़ाब या घूंघट पहनकर आने वाली महिलाओं को, साथ ही हेलमेट या मुरेठा पहनकर आने वाले पुरुषों को सोना-चांदी की दुकानों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस निर्णय के बाद कई सराफा दुकानों के बाहर साफ तौर पर सूचना चस्पा कर दी गई है कि हिजाब, नक़ाब, घूंघट, हेलमेट और मुरेठा पहनकर प्रवेश वर्जित है।
यह फैसला किसी समुदाय या वर्ग के खिलाफ नहीं
सराफा कारोबारियों का कहना है कि यह कदम किसी समुदाय या वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। बीते कुछ समय से बिहार के अलग-अलग जिलों में सराफा दुकानों में लूट और चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।




