सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिये निर्देश!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी लोकसभा के सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव ने अपने मधुबनी आवास पर क्षेत्र के आम नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर और प्रभावी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता मे है।
डॉक्टर यादव ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को शीघ्र हल करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की नीतियां और विकास योजनाएं जनता के लिए नई संभावनाएं ला रही हैं, और उनका प्रयास है कि मधुबनी के लोग इसका पूरा लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने अपने मुद्दे सांसद के सामने रखे। लोगों के द्वारा रखे गए समस्याओं पर उन्हें आश्वासन दिया गया कि हर शिकायत का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। वही डॉक्टर यादव ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि उनकी सरकार और प्रतिनिधित्व का उद्देश्य सिर्फ नीतियां बनाना नहीं, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करना भी है।

Join us on: