रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर आमजनों को यातायात नियमों के अनुपालन यथा सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने एवं सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों से जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को जिलाधिकारी मधुबनी आनंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ पूरे मधुबनी जिले में घुम घुम कर आमजनों को सड़क सुरक्षा नियमों से जागरूक कराएगा। साथ ही सड़क पर सदैव यातायात नियमों के पालन के लिए जिला परिवहन कार्यालय मधुबनी में कार्यरत सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु आम जनों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी, रामबाबू ने कहा कि बिहार सड़क सुरक्षा माह के दौरान आम जनों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जिला प्रशासन व परिवहन विभाग पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह,एडीएम आपदा संतोष कुमार, डीटीओ रामबाबू,डीपीआरओ परिमल कुमार,मोटरयान निरीक्षक एवं अन्य पदाधिकारी/ कर्मचारी आदि उपस्थित थे।.
मौके पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा सड़क सुरक्षा हमारी प्रतिबद्धता। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने आपस में मिलकर यातायात नियमों का पालन करते हुए बहुमूल्य जीवन को बचाने की बात कही। उन्होंने ने बताया कि परिवहन विभाग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम मनाया जा रहा है।




