रिपोर्ट- पंकज कुमार!
अरवल जिले के कुर्था में बड़ी बहन से तय थी शादी लेकिन लड़के का छोटी बहन पर आ गया दिल और दोनों ने भाग कर कुर्था सूर्य मंदिर में रचा डाली शादी। जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के भतु बिगहा व सबलक सराय गांव के प्रेमी जोड़ों ने शनिवार को कुर्था सूर्य मंदिर में पहुंचकर शादी रचाई जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के भतू बिगहा गांव निवासी रामचंद्र केवट के पुत्र आदित्य कुमार की शादी सबलक सराय गांव निवासी अनिल केवट के बड़ी पुत्री के साथ अप्रैल माह में शादी तय थी तिलक की रश्में तीन माह पूर्व ही पूरे कर लिए गए थे। बस सिर्फ अप्रैल माह का इंतजार था लेकिन जिस लड़का से उस लड़की की शादी होनी थी उस लड़के को लड़की की छोटी बहन से प्यार हो गया दोनों में प्यार इस कदर परबान चढ़ा की लड़का लड़की दोनों भागकर शनिवार को थाने पहुंच गये जिसके बाद पुलिस के पहल पर दोनों प्रेमी जोड़े को कुर्था सूर्य मंदिर भेजा गया जहां मंदिर के पुजारी पंडित सतीश पांडे के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ प्रेमी जोड़े की शादी रचाई गई। दोनों प्रेमी जोड़े ने कुर्था प्राचीन सूर्य मंदिर में पहुंचकर भगवान सूर्य को साक्षी मानकर साथ जीने मरने की कसमें खाई हालांकि जैसे ही खरमास माह में कुर्था प्राचीन सूर्य मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी की बात लोगों ने सुना देखते-देखते कुर्था सूर्य मंदिर परिसर में सैकड़ो लोगों का जमावड़ा लग गया।




