पटना स्थित बापू टावर में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन, मंत्री श्रवण कुमार हुये शामिल!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

राजधानी पटना स्थित बापू टावर में जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जल-जीवन-हरियाली अभियान से जुड़े पदाधिकारी, कर्मी एवं जीविका दीदियाँ भी उपस्थित रहीं.

इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जल जीवन हरियाली के रूप में ग्रामीण विकास की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम के जरिए बिहार के लोगों से अपील करना चाहते हैं अपने बच्चों – माता-पिता के जन्म दिवश पर त्योहारों के अवसर पर एक पौधा अवश्य लगे ताकि हमारा हरियाली पूरे बिहार में अभी 15% है 17% की करीब हम लोग पहुंच जाए और जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में हमें कामयाबी मिल सके. आज पूरा देश और दुनिया जलवायु परिवर्तन के कारण परेशान है. जब पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने थे उस समय 9% हरियाली प्रतिशत था और आज बढ करके 15% हुआ है 17% तक लक्ष्य निर्धारित है. समाज के हर वर्ग हर तबके का सहयोग मिलेगा तो हम लोग लक्ष्य पर पहुंचेगे.

Join us on: