5 घण्टे में ढाई सौ फीट पुल का निर्माण, कौमी एकता की मिसाल!

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट !

राजधानी के मोकामा प्रखंड के दरियापुर पंचायत में महज 5 घंटे में ढाई सौ फीट का पुल निर्माण कर ग्रामीणों ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है। दरअसल यह पुल छठ व्रतियों के लिए बनाया गया है , क्योंकि बीच में पानी था और गंगा के मुख्य भाग तक जाने के लिए मुख्य प्रवाह तक जाने के लिए एक पुल की आवश्यकता थी और इसलिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रमदान से इस पुल को महज 5 घंटे में ही तैयार कर रिकॉर्ड कायम कर दिया। लोगों का कहना है कि ऐसा हर वर्ष होता है प्रशासनिक सहयोग जब नहीं मिलती है तो ग्रामीण अपने स्तर से घाटों का तालाबों का नदियों के किनारे जाने वाले रास्तों का और बीच में पुल पुलिया का निर्माण अपने स्तर से ही कर लिया करते हैं देखिए मोकामा के दरियापुर से छठ घाट की यह तस्वीरें और दूसरी बात जो सबसे महत्वपूर्ण है कि यहां हिंदू मुस्लिम मिलकर छठ में भाग लेते हैं इस पर्व को मनाते हैं और यही कारण है कि प्रकृति पूजा का यह पर्व लोक आस्था का महापर्व बन जाता है ।

Join us on:

Leave a Comment