श्रीनगर में हुये आतंकी हमले में बिहार के रहने वाले अरविंद कुमार साह की हत्या पर मुख्यमंत्री मर्माहत!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

फ़ाइल फ़ोटो

मुख्यमंत्री ने स्व० अरविंद कुमार साह के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02 लाख रूपये देने की घोषणा की

पटना, 16 अक्टूबर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार श्रीनगर में हुये आतंकी हमले में बिहार के बांका जिला के बाराहाट प्रखण्ड के रहने वाले अरविंद कुमार साह की हत्या पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में मृत स्व० अरविंद कुमार साह के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02 लाख रूपये देने की घोषणा की है। साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें