48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने लगभग 10 लाख नेपाली मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को दबोचा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के सीमा क्षेत्र में रात्रि लगभग 9.20 बजे नियमित नाका ड्यूटी के दौरान सीमा चौकी जानकीनगर के कार्यक्षेत्र में नेपाली मुद्रा की बड़ी खेप की जब्ती की है।
यह कार्रवाई सरितागाछी क्षेत्र में, निकटतम सीमा स्तंभ संख्या 277/02 के पास, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 50 मीटर अंदर भारत की ओर की गई। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि उक्त पकड़े गए नेपाली मुद्रा भारत से नेपाल की ओर अवैध रूप से ले जाई जा रही थी।
इसी दौरान कार्रवाई करते हुए एस एस बी द्वारा एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया गया, जिनके पास से नेपाली मुद्रा ₹1000 × 231 = ₹2,31,000/-
₹500 × 1534 = ₹7,67,000/-
कुल बरामद नेपाली मुद्रा : ₹9,98,000/- बरामद किया गया। वही अभिरक्षा में लिए गए व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ की गई तथा जब्त की गई नेपाली मुद्रा को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु एल सी एस कस्टम जयनगर को सुपुर्द किया गया है, जहां आवस्यक कार्रवाई को लेकर प्रक्रिया किया जा रहा है।
48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर सीमा क्षेत्र में तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सतत रूप से सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Join us on: