भक्ति और उल्लास से झूमा जयनगर, श्री श्याम ज्योति जागरण महोत्सव की भव्य शुरुआत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

रंग–भक्ति और परंपरा के संगम के साथ निकाली गई दिव्य निशान शोभायात्रा

श्याम भक्तों ने जयकारों के साथ खाटू श्री के चरणों में टेका माथा, जगा श्याम भक्ति का जादू

25वीं वर्षगांठ मनाई गई,
24 सालों से चली आ रही निरंतर आस्था, सत्यनारायण भगवान मंदिर उमड़ा जनसैलाब

मधुबनी जिले के जयनगर शहर मुख्यालय मेन रोड स्थित श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर परिसर में आज मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ 25 वें दो दिवसीय श्री श्री 1008 श्याम ज्योति जागरण महोत्सव सह धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया गया है। यह आयोजन श्री सेवा श्याम सेवा मंडल, जयनगर के बैनर तलें किया जा रहा है। बताते चलें कि इसकी शुरुआत भव्य निशान शोभायात्रा के साथ की गई है। जिसमें पूरे जयनगर शहर में भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है। शहर के सत्यनारायण भगवान मंदिर से आज सुबह निशान पूजा के साथ श्याम बाबा को बरे ही आकर्षक रूप मे सजा – धजाकर निकाला गया, साथ ही भव्य दरबार लगाया गया है। निशान पूजन और अर्चना संपन्न होने के पश्चात “जय श्री श्याम” के गगनभेदी जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा। बता दे कि यह आयोजन दो दिवसीय जागरण के साथ मनाया जाता है। श्री श्याम सेवा मंडल के सभी सदस्यों एवं श्याम भक्तों के द्वारा ये आयोजन गाजे- बाजे एवं ध्वज के साथ पुरे श्रध्दा व उत्साह के वातावरण में आयोजित किया जा रहा है, आयोजन को लेकर भरपूर सजावट और लाइटों से पूरे मंदिर सजाया गया है। आज निकलेगए निशान यात्रा में बढ़ चढ़कर महिलाएं, पुरुष, युवा, युवतियां और बच्चों ने हाथों में ध्वजा थामे “जय श्री श्याम” के जयकारे लगाते हुए श्रद्धा और भक्ति में लीन दिखाई दिए। साथ ही नगरवासियों ने भी जगह-जगह फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। भक्तों की उमड़ी भीड़ और भक्ति भाव से सजे इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखा जा रहा है। शाम से ही भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायक और कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। 24 घंटे के भजन कार्यक्रम के माध्यम से बाबा को रिझाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री श्याम सेवा मंडल के संरक्षक शंकर प्रसाद रूंगटा, अध्यक्ष श्याम प्रसाद सरावगी, महासचिव सुनील कुमार बैरोलिया, सचिव पंकज बंका, कोषाध्यक्ष मनोज मुरारका एवं उपाध्यक्ष संतोष सिंघानिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही प्रमुख सदस्यों में रमेश भीमसरिया, रौशन बैरोलिया, संजू डोकानिया, दीपक सुरेका, कमल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, गोविन्द जोशी, राहुल शर्मा, अरुण जैन, राजू अग्रवाल, ऋषभ केजरीवाल, गौरव जोशी, कौशल मोदी, प्रकाश केसान, प्रशांत सराफ, ऋषभ दारूका, उमंग घिरिया, प्रतीक सुरेका, पंकज केसान, दीपक अग्रवाल, टिसू सराफ, संदीप बैरोलिया, गोलू सिंघानिया, मयंक, निखिल और मोनू बंका समेत अनेक भक्तों की सक्रिय भागीदारी रही। सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि आगामी रात्रि में होने वाले भव्य “श्याम ज्योति जागरण” में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति की जाएंगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन भंडारा एवं श्याम बाबा की आरती के साथ श्याम महोत्सव का समापन किया जाएगा। बताते चलें कि जयनगर में विगत 24 सालों से लगातार धार्मिक आयोजन न केवल श्रद्धा का केंद्र बना है, बल्कि मारवाड़ी सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश भी दिया जा रहा है। जिससे शहरवासियों सहित पूरे क्षेत्र में श्याम महोत्सव काफी चर्चा होती है। जो एक अद्भुत और ऐतिहासिक रूप में मनाया जाता है।

Join us on: