जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

सुपौल:- आज दिनांक 29.12.25 को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में सावन कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुआ। जिलाधिकारी के द्वारा निम्न निर्देश दिए गए। जिला अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के नवनिर्मित भवनों सतत निरीक्षण प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के माध्यम से किया जाना है। भव्या कार्यक्रम हेतु सभी एएनएम का प्रशिक्षण करवाया जाना है। एम आशा कार्यक्रम की समीक्षा सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के माध्यम से प्रति सप्ताह किया जाना है जिससे सामुदायिक स्तर पर सभी लाभार्थियों को एम आशा पर पंजीकृत कर उन्हें ड्यू डेट पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाया जा सके। सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक अपने प्रखंड में राज्य के द्वारा उपलब्ध कराए गए लक्ष्य का 80% लाइन लिस्टिंग सुनिश्चित करवाएंगे। स्वास्थ्य संस्थानों में लैब टेस्ट राज्य के द्वारा दिए गए EDL के अनुसार ज्यादा से ज्यादा संख्या में मरीज को जांच की सुविधा उपलब्ध करवाया जाए। जिला अंतर्गत प्रखंड स्तर पर सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र को कार्यरत करवाते हुए समुदाय पर स्वास्थ्य की सुविधा बेहतर करवाया जाए। टेली कंसल्टेंसी सुविधा को बेहतर करने हेतु सभी हब एवं Spokes को प्रतिदिन क्रियाशील किया जाए, जिसकी सतत निगरानी की जाए।प्रखंड स्तर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक क्षेत्र का भ्रमण कर इसकी सूचना जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय को भी उपलब्ध कराएंगे।NCD लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी आशा, ANM एवं CHO को 30 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों का स्क्रीनिंग कर ट्रीटमेंट एवं फॉलो अप करवाया जाए। समीक्षात्मक बैठक में जिला उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन सुपौल, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला संचारी रोग पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सह जिला योजना समन्वयक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला मूल्यांकन अनुश्रवण पदाधिकारी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक,प्रभारी उपाधीक्षक,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं डेवलपमेंट पार्टनर मौजूद थे।

Join us on: