सुपौल- शाहपुर पृथ्वीपुर पट्टी में आगजनी से प्रभावित सभी 41 परिवारों को तत्काल सहायता दी गई।

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

सुपौल:- सारायगढ़ भपटियाही अंचल के शाहपुर पृथ्वीपुर पट्टी गांव में आगजनी से प्रभावित सभी 41 परिवारों को तत्काल सहायता के रूप में पॉलीथीन शीट, सुखा राशन अंचलाधिकारी के द्वारा दिया गया । साथ ही सभी प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई का भी संचालन किया जा रहा है जिसमें लगभग 250 लोग भोजन ग्रहण कर रहे हैं । उक्त के अतिरिक्त ठंड को देखते हुए सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से सभी प्रभावित परिवारों को कंबल वितरण भी किया गया है।

Join us on: