गंगटा जंगल में साइड लेने के विवाद में ट्रक चालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर लक्ष्मीपुर गंगटा एनएच 333 मुख्य मार्ग पर में गंगटा जंगल क्षेत्र में साइड लेने के दौरान हुए विवाद में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के लक्ष्मीपुर लोझर गांव निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद शिड्डू, पिता मोहम्मद दाऊद के रूप में हुई है। घटना उस समय घटी जब दो ट्रकों के बीच साइड लेने को लेकर नोकझोंक हुई और एक ट्रक का लुकिंग ग्लास टूट गया। इसी बात को लेकर दोनों चालकों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक ट्रक चालक ने सड़क पर खड़े दूसरे ट्रक चालक को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे ट्रक को गंगटा मोर चौक पर रोक लिया। हालांकि चालक वहां से फरार हो गया, जिसे करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, गंगटा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से जख्मी ट्रक चालक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक चालक कटिहार से ट्रक लेकर जमुई बालूलोढ करने जा रहा था। इसी दौरान गंगटा जंगल में सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक से साइड लेने के क्रम में यह हृदय विदारक घटना घट गई।इस संबंध में गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी चालक लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा निवासी मिथलेश यादव को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने के बाद आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

बाइट-मोहम्मद रिजाउल मृतक का भाई

Join us on: