रिपोर्ट- निभाष मोदी
भागलपुर के आनंद उत्सव पैलेस में वेब मीडिया समागम के सातवें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन सत्र आज भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मीडिया जगत से जुड़े कई वरिष्ठ पत्रकार, वेब मीडिया प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे, बीजेपी बिहार मीडिया पैनलिस्ट डॉ प्रीति शेखर, भागलपुर के नगर विधायक रोहित पांडे, वेब मीडिया जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, न्यूज़ 18 के एडिटर-इन-चीफ मनोज मल्याणी, न्यूज़ 18 के बिहार संपादक बृजमोहन सिंह, वेब मीडिया एसोसिएशन नेशनल के एग्जीक्यूटिव मेंबर विजय सिन्हा, कुमार आदित्य तथा वेब मीडिया संगठन के भागलपुर जिला अध्यक्ष श्यामानंद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि डिजिटल पत्रकारिता आज लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, पारदर्शिता बढ़ाने और जनसरोकारों को प्रभावी ढंग से सामने लाने का सशक्त माध्यम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि वेब मीडिया ने आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया है और समाज में जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
वक्ताओं ने वेब मीडिया की भूमिका, उसकी जिम्मेदारियों और बदलते मीडिया परिदृश्य पर भी विस्तार से चर्चा की। आयोजन समिति के अनुसार, वेब मीडिया समागम का सातवां स्थापना दिवस समारोह का समापन कल विभिन्न सत्रों और कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा
बाइट — आनंद कौशल राष्ट्रीय अध्यक्ष WJAI




