बिहार में बड़ा रेल हादसा,17 बोगी हुई बेपटरी,ट्रेन की 3 कोच पुल से नीचे गिरी, आवागमन ठप!

SHARE:

रिपोर्ट – कुमार हर्ष

जमुई से बड़ी खबर
जमुई-जसीडीह रेलखंड के सिमुलतला पुल पर सीमेंट से लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,17 बोगी हुई बेपटरी,आवागमन पूरी तरह ठप,ट्रेन की 3 कोच पुल से नीचे गिरी

शनिवार की देर रात्रि हावड़ा-पटना मेन लाइन पर एक बड़ा रेल हादसा हो गया।जहां सिमुलतला स्टेशन के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कई डिब्बे पुल से नीचे बड़ुआ नदी में गिर पड़े और करीब एक दर्जन से अधिक डब्बे आपस में टकराकर डाउन पटरी में आ गए।इस वजह से रात्रि करीब 12 बजे से ही अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। कई एक्सप्रेस ट्रेनें जहां-तहां स्टेशन पर खड़ी हैं। रात में गुजरने वाली करीब दो दर्जन एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मालगाड़ी अपलाइन पर जसीडीह से झाझा की ओर जा रही थी।

अचानक टेलवा बाजार हाल्ट के पास पुल संख्या 676 पर सीमेंट लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।सभी डिब्बे पुल के पास ही फंस गए और इंजन करीब 400 मीटर आगे टेलवा बाजार हाल्ट के पास जाकर रुकी।गाड़ी के चालक और गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना सिमुलतला स्टेशन को दी। करीब एक बजे सिमुलतला स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार, आरपीएफ ओपी प्रभारी रवि कुमार,पीडब्लूआई रंधीर कुमार मौके पर पहुंचे।आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने बताया कि आसनसोल से टीम रवाना हो चुकी है।आपको बता दें कि मालगाड़ी में कुल 42 डब्बा था,जिसमें से 3 पुल से नीचे गिर गई और बाकी सभी बेपटरी हो गई है।वहीं बताया जा रहा है कि गाड़ी में दो इंजन था जो टेलवा बाजार हाल्ट में सुरक्षित है। दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी चलाने वाले ड्राइवर का नाम कमलेश कुमार और गार्ड का नाम मनीष कुमार पासवान है।मालगाड़ी में सीमेंट लदा था, जो कि आसनसोल से सीतामढ़ी जा रही थी।अभी तक कोई हताहत की सूचना नहीं मिली है ,आवागमन पूरी तरह प्रभावित है।

Join us on: