बेगूसराय- डीएम ने नावकोठी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण एवं जनसुनवाई।

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज दिनांक 24.12.2025 को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत नावकोठी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण एवं जनसुनवाई किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ बैठक की गई।

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों की योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया, इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी विभागों के योजनाओं की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा कृषि , शिक्षा, पंचायती राज, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि विभागों की समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एक स्कूल को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने हेतु विद्यालय चिन्हित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, मीड-डे-मिल की लगातार निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया।

पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने पंचायतों में बन रहे पंचायत सरकार भवन, विवाह मंडप आदि की समीक्षा की।
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि पंचायत के लोगों को प्रखंड कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की गई एवं उनकी समस्याओं को सुना गया।
हसनपुर पंचायत के मुखिया द्वारा विभिन्न सरकारी निर्माण कार्यो हेतु मिट्टी की समस्या के बारे में जिला पदाधिकारी को अवगत कराया, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने की बात कहीं गई।
वहीं कब्रिस्तान की घेराबंदी का भी अनुरोध जिला पदाधिकारी से किया गया।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा आम लोगों के साथ जनसुनवाई किया गया। जहां आम लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी को दिया गया। जिला पदाधिकारी ने त्वक्षण संबंधित पदाधिकारी को उपरोक्त आवेदन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सात निश्चय पार्ट-3 से सभी को अवगत कराया। एवं इस दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता बेगूसराय, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी नावकोठी सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join us on: