पटना के बाढ़ में दिए सामान का रुपए मांगने पर दुकानदार को मारी गोली!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि दिए सामान का रुपए मांगना किराना दुकानदार को महंगा पड़ गया। ताजा मामला लेमुआबाद गांव का है, जहां मात्र 300 रुपये मांगने पर बेखौफ बदमाशों ने एक जनरल स्टोर संचालक को गोली मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार, लेमुआबाद गांव निवासी जवाहर साह अपनी जनरल स्टोर की दुकान पर बैठे थे। उसी समय तीन युवक दुकान पर आए और कुछ सामान खरीदा। सामान की कुल कीमत 300 रुपये हुई। जब दुकानदार जवाहर साह ने सामान के बदले अपने 300 रुपये मांगे, तो बदमाशों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए रूपए देने से इनकार कर दिया जिसके बाद बदमाशों ने हथियार निकालकर दुकानदार पर फायरिंग कर दी। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली जवाहर साह के हाथ में लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को तुरंत बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पंडारक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
घायल व्यक्ति ने बताया कि उसके काउंटर में दस हजार रुपए थे जिसे अपराधियों ने लूट लिया।
मुखिया प्रतिनिधि सुमित कुमार ने बताया कि वह दुकान के पास ही खड़े थे तीन युवक दुकान से सामान खरीदने आए और तीन सौ रूपए का सामान खरीदने के बाद दुकानदार ने रुपए मांगे जिसपर अपराधियों ने दुकानदार को गोली मार दी और दुकान के काउंटर में रखे रुपए लूट लिए। गांव के एक युवक की पहचान हो गई है।
वहीं थाना अध्यक्ष नवनीत राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन युवक दुकान में आए और तीन सौ रूपए का उधार सामान लिया। जिसके बाद दुकानदार पर गोली चलाई गई है सभी गांव के ही हैं जिनकी पहचान की जा रही है।

बाइट – परिजन

Join us on: