मधुबनी जिला में पुलिस प्रशासन विफल, अपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि- भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह मधुबनी जिला मंत्री मिथिलेश झा ने बिहार सरकार के सुशासन पर सवाल उठाते हुए बताया है कि सरक के द्वारा सुशासन स्थापित करने की बात महज ढकोसला मात्र है। पार्टी जिला सचिवमंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला मंत्री ने कहा 21 दिसंबर की रात को मधुबनी के लहेरियागंज में एक दलित परिवार के दो लोगों की हत्या एवं एक को गंभीर रूप से घायल कर दिए जाना इसका ताजा उदाहरण है। बेख़ौफ़ अपराधियों द्वारा कभी दिन दहाड़े तो कभी चौक चौराहे पर , कभी किसी गांव में घुस कर भीड़भाड़ इलाके में बेपरवाह घटनाओं को अंजाम देने के बाद सुरक्षित निकल जा रहा है। बढ़ते चोरी, डकैती, हत्या एवं लावारिश लास मिलना सरकार का झूठे सुशासन का पोल खोलने के लिए काफी है। भ्रष्ट्राचार में लिप्त बिहार सरकार के सुशासन कर्मियों का भय अपराधियों के लिए समाप्त हो चुका है । राज्य के सत्ता में पुनः वापसी के बाद से बुलडोजर का भय गरीबों को बेघर तो बना रहा है लेकिन असुरक्षित आम जनजीवन को सुरक्षा देने में बिहार सरकार के मुलाजिम नाकाम है ।
मिथिलेश झ ने आगे कहा है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी जिला के आमलोगों के हक एवं हिफाजत के लिए लगातार संघर्षरत रही है। पार्टी आज भी प्रशासनिक मनमानी एवं अराजकता के खिलाफ आंदोलन करने के लिए संकल्पित है। एनडीए के सरकार में अपराधियों, शराब माफियाओं एवं बिचौलियों का बोलबाला है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 80 प्रतिशत लोगों के समस्याओं का समाधान निकालने वाला कोई नहीं है। नाजायज मंशा से पदाधिकारियों का व्यवहार लोकहित में नहीं रहता है। इस विषम स्थित में जिला मंत्री के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भेंट कर मधुबनी जिले के सभी प्रखंडों में बिगड़ते प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वार्ता करेगी। जिस से बढ़े हुए अपराध से डरें सहमे लोगों को भय के माहौल से बाहर निकाला जा सके। अन्यथा भाकपा आपराधिक घटनाओं में वृद्धि के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

Join us on: