:- रवि शंकर अमित!
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।
बंगलादेश में हिन्दुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार चिंतजानक
अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को पहल करनी चाहिये
पटना, 20 दिसम्बर 2025
बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार बढ़ते अत्याचार और लक्षित हिंसा न केवल चिंताजनक है, बल्कि मानवाधिकारों की खुली अवहेलना भी है। देश में असुरक्षा का वातावरण गहराता जा रहा है, मंदिरों पर हमले, घरों और संपत्तियों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, और पीड़ितों को न्याय से वंचित किया जा रहा है। यह स्थिति न केवल अंतरराष्ट्रीय हिन्दु समुदाय के लिए चिंता का विषय है, बल्कि पड़ोसी देशों के लिए भी अस्थिरता और अविश्वास का कारण बन रहा है।
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि बांग्लादेश के नेतृत्व, विशेषकर यूनुस सरकार—ने अपराधियों पर कार्रवाई की जगह उन्हें खुली छूट दे रखी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, और शिकायतों पर कार्रवाई के बजाय मौन का वातावरण है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन ने अपने संवैधानिक कर्तव्यों को दरकिनार कर दिया है, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ तो रहे हीं है, उन्हें प्रोत्साहन भी मिल रहा है।
हिंदू समाज, जो वर्षों से वहां रह रहे हैं, आज भय और असुरक्षा के साए में जीने को मजबूर है। उनकी धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता पर कुठाराघात हो रहा है। दुर्भाग्य यह है कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन भी केवल बयानबाजी तक सीमित हैं।
भारत हमेशा से पड़ोसी देशों की संप्रभुता और आंतरिक प्रक्रिया का सम्मान करता है, लेकिन जब मुद्दा मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का हो, तब चुप रहना उचित नहीं हो सकता। बांग्लादेश सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे, और हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करे—यह समय की मांग है।
बांग्लादेश में भारतीय मूल के हिंदुओं के साथ देश को खड़े होना चाहिए। उन्हें न्याय मिलना चाहिए, सुरक्षा मिलनी चाहिए, और उनके साथ हो रहे अत्याचार पर रोक लगनी चाहिए। यह केवल हिंदू समुदाय का मुद्दा नहीं, बल्कि सभ्यता, मानवता और न्याय का प्रश्न है। भारत सहित दुनिया भर के मानवाधिकार संगठनों को इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए।
_ प्रेम रंजन पटेल
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा




