:- रवि शंकर अमित!
बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सासू माँ के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जताया शोक
पटना, 20 दिसंबर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां, विद्यावती देवी के निधन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दुख प्रकट करते हुए शोक जताया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा से विधायक संजय सरावगी ने विद्यावती देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। भाजपा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।




