पशु आहार के दाम आकाश छूने को लेकर पशुपालकों में आक्रोश।

SHARE:

प्रियांशु कुमार

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ वह भारी वर्षा से त्रस्त प्रखंड क्षेत्र के पशुपालक किसानों में इन दिनों पशु आहार के दाम आकाश छूने को लेकर काफी आक्रोश पनप गया इतना ही नहीं पशु आहार 333 की आपूर्ति दरभंगा फ्लोर मिल से जो होती थी वह इन दिनों कहीं दूसरे जगह से हो रही है पशु आहार घटिया किस्म की दुकानों में बेची जा रही है उसका मूल्य विक्रेता मनमाना ले रहे है।एक सप्ताह पूर्व पशु आहार का मूल्य 37 केजी का ₹750 था जो दो चार दिनों से 870 में बिक रहा है एक तो किसान की कमर बाढ़ और भारी वर्षा से टूट चुकी है जगह-जगह जल जमाव होने से हरा चारा नहीं मिल रहा है पशुओं को खिलाने वाली भूसे का भी मूल्य ₹1050 प्रति किविंटल होने से पशुपालक किसान काफी मायूस हो चुके हैं किसानों का कहना है कि जिला के आला अधिकारियों को हो रही मूल्य वृद्धि पर रोक लगानी चाहिए साथ ही बाहर से भूसे की आपूर्ति बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करानी चाहिए। अधिकतर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले किसानों के सामने भारी समस्या उत्पन्न हो गई है पशु आहार में मिलावट भी स्थानीय दुकानदारों द्वारा खुलकर की जा रही है इस पर अभिलंब अंकुश लगाने की मांग सीपीआईएम नेता भोला राय राजद के रामनाथ राय माले नेता सुख लाल यादव कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रणधीर राय,धीरेंद्र चौधरी प्रखंड आत्मा अध्यक्ष सीताराम शर्मा आदि ने की है।

Join us on:

Leave a Comment