रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिला से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जानकी एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ जाने से कटकर डाटा ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक डाटा ऑपरेटर की पहचान मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र के उत्तरा गांव का रहने वाला शुभ लाल मंडल के 45 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई। मृतक पकंज कुमार के परिजनों ने बताया कि पंकज कुमार लदनियां में स्थित समाज कल्याण विभाग में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। वे रोज के तरह ड्यूटी पर जाने के लिए मधुबनी स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचा था। चलती ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वे पटरी आ गया। जहां ट्रेन के नीचे आ गया। रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा उन्हें आननफानन में सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने पंकज कुमार को मृत घोषित कर दिया। इधर पंकज कुमार की मौत से उनके परिजन हताश और परेशान है और उनका रो रोकर बुरा हाल है।




